BareillyUttar Pradeshराज्य

रक्षाबंधन पर स्वच्छता प्रहरियों का सम्मान:महापौर उमेश गौतम ने निगम के सफाई कर्मियों को बांधे रक्षासूत्र!

शहर की सफाई व्यवस्था में लगतार कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के लिए मंगलवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर डॉ उमेश गौतम ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र भी बांधे।

Spread the love

Bareilly: शहर की सफाई व्यवस्था में लगतार कार्य करने वाले सफाई कर्मियों के लिए मंगलवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महापौर डॉ उमेश गौतम ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षासूत्र भी बांधे। इस दौरान सफाई कार्य में शामिल महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

महिलाओं ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं!

शहर की सफाई कार्य में शामिल महिलाओं ने महापौर और कर्मचारियों को रक्षाकवच बांधते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दीं। महापौर डॉ उमेश गौतम ने सभी महिलाओं को दुशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया। गांधी उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी।

सफाई कर्मी के हाथ में रक्षाकवच बांधते महापौर डॉ उमेश गौतम।
सफाई कर्मी के हाथ में रक्षाकवच बांधते महापौर डॉ उमेश गौतम।

 

महापौर डाॅ उमेश गौतम ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी योजना का शहर है। इस शहर में सबसे ज्यादा योगदान सफाई कर्मियों का है। चाहे बरसात हो या फिर सर्दी। त्योहार हो या फिर अन्य कोई कार्यक्रम। यह हर रोज अपने कार्यों के प्रति सजग रहकर शहर को एक नई पहचान देने में कार्य कर रहे हैं।

महापौर ने कहा कि मेर यह दायित्व है कि हर तरह से सभी कर्मचारियों का हमेशा साथ दिया जाएगा। जिस तरह पहले गुरुकुल में गुरु अपने शिष्य को रक्षाकवच बांधते थे, इसी तरह मैंने भी यह रक्षाकवच बांधकर सभी की रक्षा की जिम्मेदारी ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button