खेल

चावला से लेकर धवन तक 2008 आईपीएल में खेलने वाले ये 15 क्रिकेटर इस साल भी खेलते दिखेंगे देखें लिस्ट !

Spread the love
आईपीएल-2024 में युवा जोश पर अनुभव के तड़के से मनोरंजन की अनोखी रेसिपी तैयार होने जा रही है। इस आईपीएल में युवाओं के धूम-धड़ाके के बीच कुछ ऐसे क्रिकेटरों का धमाल देखने को मिलेगा जो लीग के पहले संस्करण 2008 से जुड़े हैं। कुल 15 ऐसे क्रिकेटर आईपीएल-17 में मैदान पर उतरेंगे जो 2008 के पहले आईपीएल में भी खेले थे। ये क्रिकेटर दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपरकिंग्स) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर), रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस), शिखर धवन (पंजाब किंग्स), रवींद्र जडेजा (सीएसके), अजिंक्य रहाणे (सीएसके), पीयूष चावला (मुुंबई), इशांत शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स), अमित मिश्रा (लखनऊ सुपरजायंट्स) और दिनेश कार्तिक (आरसीबी) हैं। इनमें से दो महेंद्र सिंह धोनी और शिखर धवन बतौर कप्तान अपनी छाप छोड़ेंगे।
From Dhoni to Rohit, Cricketers who took part in IPL 2008 and will also feature in IPL 2024
धोनी, विराट, रोहित, शिखर का होगा 17वां आईपीएल
महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन ऐसे पांच क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2008 से अब तक सभी आईपीएल खेले हैं। इन सभी का यह 17वां आईपीएल होगा। रवींद्र जडेजा 2010, अजिंक्य रहाणे 2010 और 2021, इशांत शर्मा 2012, 1018 और 2022, पीयूष चावला 2020, 2022 और अमित मिश्रा 2022 के आईपीएल में नहीं खेल पाए। अश्विन 2008 में सीएसके की टीम का हिस्सा था, लेकिन कोई मैच नहीं खेला था। 2009 में उन्होंने डेब्यू किया था।
From Dhoni to Rohit, Cricketers who took part in IPL 2008 and will also feature in IPL 2024
मनीष और साहा भी 2008 से खेल रहे
इसके अलावा मनीष पांडे भी 2008 से आईपीएल खेल रहे। तब वह आरसीबी टीम का हिस्सा थे। मनीष आईपीएल में शतक जड़ने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2009 में ऐसा किया था। इस साल वह केकेआर से खेलते नजर आएंगे। वहीं, ऋद्धिमान साहा पहले आईपीएल (2008) में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा रहे थे और सौरव गांगुली की कप्तानी में खेले थे। फिलहाल वह गुजरात टाइटंस की टीम में हैं।
From Dhoni to Rohit, Cricketers who took part in IPL 2008 and will also feature in IPL 2024
लेग स्पिनर पीयूष चावला भी पंजाब किंग्स के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र का हिस्सा थे। पीयूष इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में भी शामिल हैं। पीयूष इस समय मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। वह आईपीएल के दौरान केकेआर और सीएसके का हिस्सा थे। वहीं, 41 वर्षीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा अभी भी इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मिश्रा ने लखनऊ के साथ पिछले साल एक शानदार आईपीएल सीजन बिताया था। मिश्रा ने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। वह आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
From Dhoni to Rohit, Cricketers who took part in IPL 2008 and will also feature in IPL 2024
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 2008 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। कार्तिक मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स (पहले किंग्स इलेवन पंजाब), कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात लायंस जैसी कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं, भारत के घरेलू सुपर स्टार ऋषि धवन ने लीग में देर से डेब्यू किया, लेकिन वह पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब) के साथ आईपीएल 2008 का हिस्सा थे।

आईपीएल 2013 और आईपीएल 2017 में दो सत्रों के अलावा, धवन ने पंजाब किंग्स के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखा है। उन्होंने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। रायबरेली के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आईपीएल 2008 में मुंबई इंडियंस के कैंप का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। अब स्वप्निल सिंह आगामी आईपीएल 2024 सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा हैं।

From Dhoni to Rohit, Cricketers who took part in IPL 2008 and will also feature in IPL 2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button